देश

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं।

उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे। जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं और इस दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। यही नहीं जयराम रमेश ने बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

4 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

4 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.