News

हॉट सीट बनी कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला

प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का रविवार को प्रतापगढ़ में मतदान हुआ।प्रतापगढ़ के ब्यूरो प्रमुख द्वारा रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि प्रशासन द्वारा तीन विधानसभाई क्षेत्रों में कुन्डा को भी हॉट सीट घोषित कर चुका था, इसे भांपते हुए प्रशासन ने कुन्डा में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दिया था, बावज़ूद इसके मतदान के दिन कुंडा विधानसभा सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला किया गया है।आरोप है कि कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोई गांव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव की गाड़ी को जनसत्ता दल के समर्थकों ने रोककर तोड़फोड़ की और हवाई फायरिंग की है।इस बात की जानकारी गुलशन यादव ने चुनाव आयोग को दे दी।इसी बीच जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई।फिलहाल यादव अपने घर पर सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले कुंडा विधानसभा सीट के बेती बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रुक था। जिसके कारण बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई थीं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ईवीएम को ठीक किया जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ। वहीं सपा ने कुंडा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने राजा भैया की पार्टी पर मतदाताओं को धमकाने का भी आरोप लगाया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

4 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

4 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.