उत्तर प्रदेश

सपा उम्मीदवार काजल निषाद का लखनऊ में इलाज जारी, हालत में सुधार

गोरखपुर। देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार जी-जान से अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। गोरखपुर से जहां भारतीय जनता पार्टी ने सांसद रवि किशन को दोबारा टिकट दिया है। रविकिशन भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं गठबंधन से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार काजल निषाद भी जी-जान से अपने चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच प्रचार करना उम्मीदवारों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। सपा उम्मीदवार काजल निषाद चुनाव प्रचार के दौरान बीती पांच अप्रैल को तबीयत बिगड़ गई थी और वे बेहोश हो गईं। डिहाइड्रेशन और हाई बीपी की वजह से अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनको स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार की शाम को एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी।

खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की शिकायत पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। वह अपने परिजनों व पार्टी नेताओं के साथ एम्बुलेंस से इलाज हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुई, जहां मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है। वहीं उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए अस्पताल शुभचिंतकों और सपा नेताओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है।

टीवी अभिनेत्री से राजनीति में आई काजल निषाद साल 2012 में उस समय चर्चा में आईं जब वे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरीं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे साल 2017 के चुनाव में एक बार फिर गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में आईं, लेकिन यहां भी उन्हें शिकस्त मिली। इसके बाद वे गोरखपुर से सपा के टिकट पर बीते निकाय चुनाव में भी उतरीं लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने उन्हें हरा दिया। लोकसभा चुनाव 2024 में काजल निषाद फिर से सपा के टिकट पर भाजपा सांसद और अभिनेता रविकिशन शुक्ला के खिलाफ चुनाव मैदान में गठबंधन उम्मीदवार हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

16 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.