सीतापुर

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजम खान से जेल में की मुलाकात, बोले अखिलेश,परेशान कर रही है सरकार

सीतापुर- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सीतापुर जेल पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की और उनका एवं परिवार का हाल चाल जाना। मुलाकात के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने आजम पर झूठे मुकदमे लगाए। सरकार मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार को परेशान कर रही है। यह अमानवीय कृत्य है। आजम खां साहब के परिवार और अरविन्द केजरीवाल को भाजपा इसलिए परेशान कर रही क्योंकि उसे लगता है कि ये लोग ताकत बनकर उभरेंगे। भाजपा इन्हें दबाने के लिए झूठे मुकदमों में फंसा रही है। उम्मीद है कि आजम खां को न्याय मिलेगा।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार झूठे मुकदमों के मामले में विश्व रिकॉर्ड से आगे जा चुकी है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। विपक्ष की आवाज को दबा रही है। इलेक्टोरल बांड के मामले में भाजपा ने भारी घपला किया है। उसी के कारण दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। भाजपा सरकार के पास इलेक्टोरल बांड में घपलेबाजी और वसूली का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार पीडीए की एकता और इंडिया समूह से घबराई हुई है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। किसान, नौजवान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार चाहे जितना अन्याय कर ले, झूठे मुकदमे लगा दे लेकिन एक दिन सच्चाई की ही जीत होगी।

बताया जा रहा लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे मंत्रणा के लिए अखिलेश यादव पहुंचे हैं। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता से मिलने के लिए अखिलेश यादव का काफिला सीधे जेल परिसर के अंदर चला गया। अखिलेश यादव ने जेल के अंदर जाते वक्त मीडिया से बातचीत नहीं की। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं।

बता दें कि जबसे दूसरी बार आजम खान जेल भेजे गए हैं, उस समय से अभी तक अखिलेश यादव की जेल में यह पहली मुलाकात है। लोकसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान 22 अक्टूबर, 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई थी। सुरक्षा कारणों के चलते आजम खान को 22 अक्टूबर 2023 की सुबह रामपुर से सीतापुर जिला कारागार शिफ्ट किया गया था। जबकि, इसी मामले में उनका बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.