प्रयागराज के धूमनगंज के प्रीतम नगर में पार्क से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से झड़प की गई। आरोप है कि फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सपा प्रत्याशी रहे अमरनाथ मौर्य ने निगम अफसरों को राइफल लेकर खदेड़ा। इस मामले में देर रात उनके व उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर पूर्व सपा प्रत्याशी ने आरोपों को गलत बताया है। घटना दोपहर ढाई बजे के करीब हुई। यहां स्थित विवेकानंद पार्क से निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। टीम ने जेसीबी चलवाकर पार्क में पड़े मलबे को हटवाया। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों संग पहुंच गए और निगमकर्मियों से उलझ गए। अफसर जाने लगे तो उन्हें राइफल लेकर खदेड़ लिया। देर रात इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
उधर पार्क से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर लंबे समय से आंदोलित रहे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो उन्होंने पार्क में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उन्हाेंने मंगलवार को हुई घटना की शिकायत सीएम, डीजीपी, पुलिस आयुक्त से ट्विटर के माध्यम से की है। धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि चौकी प्रभारी नीवा कुलदीप उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा नेता ने कहा कि नगर निगम की टीम ने मेरी दीवार गिरा दी जाे पूरी तरह से वैध थी। साथ ही ईंट भी कब्जे में ले ली। इसी का मैंने विरोध किया। इसकी शिकायत भी मैंंने थाने में की, जिसके बाद थाना प्रभारी के कहने पर निगम की टीम ने ईंट वापस कर दी। जहां तक राइफल लेकर आने की बात है तो रक्षाबंधन के चलते मेरे सुरक्षाकर्मी छुट्टी पर हैं, ऐेसे में मैं खुद अपने साथ शस्त्र लेकर चलता हूं। किसी को खदेड़ने के आरोप गलत हैं।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.