कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश का बदला महाराष्ट्र में ले लिया। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं, जिनमें से सपा ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी थीं। एक सीट गाजियाबाद की थी और दूसरी अलीगढ़ की खैर सीट थी। कांग्रेस को पता था कि ये दोनों हारने वाली सीटें हैं। सो, उसने चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया और सात अन्य सीटों की मांग की। यानी कुल 12 सीटों की मांग की। लेकिन यूपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी सपा के लिए केवल दो सीटें छोड़ने का फैसला किया।
कांग्रेस ने मुंबई शहर में आने वाली मानखुर्द शिवाजी नगर सीट सपा के लिए छोड़ी है, जहां से उसके सबसे बड़े नेता अबू आसिम आजमी चुनाव लड़ते हैं। आजमी के लिए इस बार यह सीट मुश्किल होने वाली है क्योंकि इस बार नवाब मलिक इस सीट पर चुनाव लड़ने उतर गए हैं। यह सीट एकनाथ शिंदे की शिव सेना के खाते में है लेकिन उनके उम्मीदवार के अलावा अजित पवार ने अपनी पार्टी के मुस्लिम चेहरे नवाब मलिक को टिकट दे दिया है। भाजपा के विरोध के बावजूद एनसीपी ने मलिक को टिकट दिया। कांग्रेस ने सपा के लिए दूसरी सीट भिवंडी ईस्ट की छोड़ी है। ध्यान रहे मानखुर्द शिवाजी नगर से आजमी और भिवंडी ईस्ट से रईस शेख सपा की टिकट पर जीते हुए हैं इसलिए कांग्रेस ने ये दोनों सीटें छोड़ी हैं। लेकिन सपा ने सात और सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। चार नवंबर को नाम वापसी के बाद पता चलेगा कि क्या स्थिति रहती है।
एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…
KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…
Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…
This website uses cookies.