विशेष

तिब्बत फ्रीडम एशोसियेशन के अधिवेशन में मेजर जनरल जीडी बक्शी का खास संदेश

  • अर्चना सिंह, नई दिल्ली

कैलाश मानसरोवर तिब्बत तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन ने द्वारका के आईटीसी होटल में त्रिदावशीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में खास तौर पर पहुंचे मेजर जनरल जीडी बक्शी तथा देशभर से आये सैकड़ों प्रतिनिधियों तथा शिवभक्तों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जी डी बक्सी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन ने यह अनूठी पहल की है।

एक छोटे कदम से दस हजार योजन की शुरुआत होती है। मघबेंद्र जी के यह छोटा सा प्रयास एक दिन देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी और वह दिन दूर नहीं जब हमें कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चीन से वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप को बता दे इस के बाद उदघाटन सत्र का शुभारंभ करते हुए मुख्झातिथि प्रसिद्ध रामकथा वाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि तिब्बत की आज़ादी और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए हो रहे इस शंखनाद की गूंज भारत के गांव गांव तक पहुंचनी चाहिए।

इस आंदोलन को निःस्वार्य और दूढ़ मन से जुड़े लोगों की आवश्यकता इसलिए है कि यह विषय राम मंदिर आंदोलन की तरह घर गांव की हर चौखट तक पहुंच सके। शांतनु महाराज ने रामकथा के अनेक प्रसंगों को आन्दोलन से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह से लंका में पुल बांधने के लिए गिलहरी का भी योगदान था वैसे ही हम आमजनों का योगदान होना चाहिए। कैलास मानसरोवर की मुक्ति के लिए मजबूत संकल्प की आवश्यकता है।

शांतनु महाराज ने संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मानवेन्द्र सिंह मानव की कुशलता को देखकर उनको अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन सभी ने किया। दुबई से आये डॉ आचार्य हरिगुप्त को अंतरराष्ट्रीय समन्ध्यक का दायित्यू प्रदान करने का प्रस्ताव भी बैठक रखा गया, जिसे सर्वसम्मृति से पारित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी सुशील गिरी जी महाराज ने कहा कि अगर लक्ष्य को जल्दी प्राप्त करना है तो इस आंदोलन को घर घर तक ले जाने की जरूरत है। सनातन संस्कृति के लिए यह आंदोलन संजीवनी का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि दुनियां के लोगों को सनातन संस्कृति समझ में आने लगी है। शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एशोसियेशन को युवाओं का नेतृत्व मिला है और ये राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत युवा ही इस आन्दोलन की नीव है। युवा जोश जब किसी आंदोलन की धार देता है तब उसके परिणाम निश्चित ही सफलता की ओर ले जाता है।

कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न प्रान्तों से आये कर्नल पूरन सिंह राठौर, प्रोफेसर विजय कॉल, प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह, अरविन्द्र केसरी, सहामी गोविन्द्रदास जी महाराज वाराणसी संत कबीर जनस्थली दुबई से कार्यक्रम के लिए पधारे डॉ आचार्य हरिगुप्त, डॉ अविनाश सहित अनेक गणमान्ध लोगों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

11 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.