खेल के सितारों ने अपने दम पर दुनिया में मेरठ को स्पोर्ट्स सिटी के रूप में पहचान दिलाई। टोक्यो ओलंपिक में खूब डंका बजा। लेकिन सुविधा और संसाधनों के टोटे के कारण खिलाड़ी मायूस है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सिंथेटिक ट्रैक अभी भी सपना है।
यही वजह है कि बरसात के सीजन में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पलायन करना पड़ता है। यहां से क्रिकेट, टेबिल टेनिस, बॉक्सिंग समेत अन्य खेलों का सामान शहर से दुनियाभर में निर्यात किया जाता है। उद्यमियों को भी कोई बड़ी राहत यहां नहीं मिल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलावा की खेल विवि का नाम मेजर ध्यान चंद के नाम पर रख दिया है। खेल विवि से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा ट्रैप शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए गगोल और स्टेडियम में 56 टारगेट वाली रेंज बनेगी। स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बिछाया जा रहा है।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 16 खेलों में पांच कोच ही नियुक्त हैं, इनमें चार स्थायी, जबकि एक अस्थायी कोच है। स्टेडियम में सभी खेलों में 150 से ज्यादा खिलाड़ी पंजीकृत हैं। यहां क्रिकेट, कुश्ती, शूटिंग, स्वीमिंग, बॉक्सिंग के कोच ही तैनात हैं, अन्य खेलों के प्रशिक्षक नहीं है।
शहर से निकले क्रिकेटरों ने खूब नाम कमाया। भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, प्रियम गर्ग, कार्तिक त्यागी, करण शर्मा, सौरभ कुमार, शुभम मावी जैसे क्रिकेटरों ने दमखम दिखाया है। भामाशाह पार्क में सुविधाएं मिल रही है।
हॉकी में ओलंपियन एमपी सिंह, रोमियो जेम्स, वंदना कटारिया, निशानेबाजी में सौरभ चौधरी, आभा ढ़िल्लन, शहजर रिजवी, भाला फेंक अन्नू रानी, पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी, कुश्ती में अलका तोमर ने नाम रोशन किया है।
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
This website uses cookies.