आपसे अगर कोई सवाल करे कि दिन की सबसे हेल्दी शुरुआत क्या होगी? तो शायद आप कहेंगे योगासन या फिर मॉर्निग वॉक, जो पूरी तरह सही है लेकिन योगा और मॉर्निंग वॉक के बाद अगर आपको दिन की शुरुआत हेल्दी डाइट से करनी हो, तो गर्म या गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीना सबसे हेल्दी ऑप्शन है।
इससे न सिर्फ आप ऊर्जावान बने रहते हैं बल्कि इससे आपका वजन भी कंट्रोल रहता है। आइए, जानते हैं खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीने के फायदे-
नींबू में मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। खाली पेट नींबू पानी लेने पर पोषक तत्वों का अवशोषण और भी बेहतर ढंग से हो पाता है। इस तरह से शरीर पूरे दिन पौष्टिक तत्वों का अच्छी तरह से अवशोषण कर उनका पूरा फायदा उठा पाता है।
वजन घटाने की बात आती है तो गर्म नींबू पानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। गर्म नींबू पानी मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है और फैट बर्न होता है जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जबकि सुबह उठकर चाय या कॉफी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तो बढ़ती है ही, साथ ही शुगर लेवल पर भी असर पड़ता है।
नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन फॉर्मेशन के लिए आवश्यक है। इससे आपकी स्किन हेल्दी होती है। स्किन केयर में हाइड्रेशन भी बहुत अहम है। सुबह गर्म नींबू पानी पीने से जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और स्किन में निखार आता है।
नींबू एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। रोज सुबह नींबू पानी पीने से मुंह की दुर्गंध धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
गर्म पानी के साथ नींबू की कुछ बूंदें पेट के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी ऐसी कोई भी समस्या है तो नींबू पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.