श्रीनगर: पारा फिर से फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे
श्रीनगर। श्रीनगर में 3 दिन तक फ्रीजिंग पॉइंट के आसपास मंडराने के बाद पारा अब फिर से फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। आज यहां न्यूनतम तापमान फिर से माइनस में दर्ज किया गया है। 40 दिन बाद कल यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने कहा, श्रीनगर में 40 दिन बाद कल अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।
इससे पहले 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया था। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से माइनस 3.6 पर पहुंच गया। वहीं पहलगाम में माइनस 7.5 और गुलमर्ग में माइनस 6.5 तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख में रात के न्यूनतम तापमान की बात करें तो लेह में माइनस 11.8, कारगिल में माइनस 15.1 और द्रास में माइनस 22.8 डिग्री तापमान रहा। वहीं जम्मू में 6.8, कटरा में 7.4, बटोटे में 5.0, बनिहाल में 5.2 और भद्रवाह में माइनस 0.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.