देश

एसएसपी ने अपनी टीम समेत नंदग्राम चौकी का किया निरीक्षण

थाना सिहानी गेट की नंदग्राम चौकी को थाने में तब्दील करने की जा रही तैयारियां

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अपनी टीम के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदग्राम चौकी का निरीक्षण किया हैं। साथ ही एसएसपी ने जनपद में बढ़ते अपराध की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था को मद्देनज़र रखते और शासन से मिली अनुमति के पश्चात सभी प्रक्रिया प्रचलित कर दी हैं।

दरअसल, एसएसपी ने बड़ी बारीकी से सभी पहलू पर विचार विमर्श किए और शीघ्र ही समस्त औपचारिकता पूर्ण करने एवम् हवालात, मेस, रिसेपशन, मालखाना समेत आदि व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर शीघ्र ही उच्चीकृत कर इस स्थल पर थाना प्रचलित किया जाएगा।

आपको बता दें कि नगर निगम से औपचारिक अनुमति प्राप्त होते ही क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय को नोडल बना दिया गया हैं, साथ ही शस्त्र, वायरलेस सेट समेत आदि की व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी लाइंस और मरम्मत समेत आदि कार्यो के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय को निर्देशित कर दिया गया हैं। इतना ही नहीं, एसएसपी ने तत्काल सभी कार्यो को कराने के लिए चार लाख रुपए आवंटित कर दिए हैं, जिसमें मरम्मत के लिए दो लाख रुपए आज ही जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा थाना सिहानी गेट की नंदग्राम चौकी को थाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद अब जनपद में 21वें थाना नंदग्राम होगा। बता दें कि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चार्ज संभालते ही नए थानों की स्वीकृति के लिए प्रयास किए हुए थे। जिसके चलते जिले को थाना कौशांबी और थाना टीला मोड़ के रूप में दो नए थानों की सौगात मिली थी। इसी कड़ी में मधुबन बापूधाम थाने को भी बनाया गया था और अब नंदग्राम चौकी को थाने में तब्दील करने की तैयारियां चल रही हैं।

\

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.