गाजियाबाद

एसएसपी ने एक सप्ताह में 18 शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्री शीट

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शातिर अपराधियों और अपराध के विरुद्ध विभिन्न तरह के अभियान चलाए हुए हैं। इसी क्रम में एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए शातिर, अभ्यस्त व हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई करते हुए अपने अधीनस्थ सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया हैं।

जिसके चलते जनपद पुलिस ने इस एक सप्ताह में हत्या, चोरी, लूट और अन्य घटनाओं को अंजाम देने वाले कुल 18 शातिर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली हैं।

आपको बता दें कि किन-किन थाने से शातिर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई हैं। दरअसल, थाना टीला मोड़ से एक अपराधी, लोनी बॉर्डर से चार, मोदीनगर से दो, इंदिरापुरम से तीन, विजयनगर से एक, इंदिरापुरम से एक, कविनगर से तीन, लोनी से दो और थाना लिंक रोड से एक शातिर अपराधी की हिस्ट्रीशीटर खोली गई हैं। बता दें कि इन शातिर अपराधियों में से साथ हत्या के अभियोग में, साथ चोरी के अभियोग में, तो वही तीन लूट के अभियोग में और एक अन्य अपराध के अभियोग में लिप्त हैं।

एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि पिछले साल की भांति इस साल भी अपराधियों के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को इस साल भी अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया, साथ ही एसएसपी ने विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर भी निर्देशित किया हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

14 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.