फीचर्ड

राष्ट्रीय भागीदारी व चेतना का प्रतीक हैं ‘स्टार्टअप इंडिया’: पीयूष

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उद्योग से गुणवत्ता और उत्पादकता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा है कि अगले पांच वर्षों में 13 औद्योगिक क्षेत्रों में 26 अरब डॉलर की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनायें (पीएलआई) शुरू की जाएंगी।

श्री गोयल शनिवार को यहां ‘सीआईआई-होरासिस इंडिया मीटिंग 2021’ के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्टार्टअप में एक नई ऊर्जा है। भारतीय स्टार्टअप व्यावसायिक सफलता की कहानियों से अधिक हैं और वे भारत के परिवर्तन की कुंजी हैं।

श्री गोयल ने सभी से ‘स्टार्टअप इंडिया’ को ‘राष्ट्रीय भागीदारी और राष्ट्रीय चेतन’ का प्रतीक बनाने का आग्रह किया और कहा कि काविड-19 की बाधाओं के बावजूद, भारत में आर्थिक पुनरुद्धार के स्पष्ट संकेत हैं। निर्यात बढ़ रहा है और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्रवाह सबसे अधिक है। भारतीय उद्योग वास्तव में विकास पथ पर है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत 2021-22 में 400 अरब डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिशन के तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय विकास की कहानी अब ईओडीबी से लेकर निर्यात तक और स्टार्टअप से लेकर सेवाओं तक सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रही है, भारत प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा रहा है।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

12 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.