जौनपुर

State Minister Girish yadav ने जौनपुर में आक्सीजन संयंत्र एवं आरटीपीसीआर लैब का किया उद्घाटन

  • जौनपुर, संवाददाता

State Minister Girish yadav: उत्तर प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने आज यहां जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित पहले आक्सीजन संयंत्र एवं आरटीपीसीआर लैब का उद्घाटन किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इनके चालू हो जाने से अब जिला अस्पताल में जहां आक्सीजन की समस्या नहीं रहेगी वहीं पर कोरोना टेस्ट के लिए आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध हो सकेगी। यह जम्बो आक्सीजन संयंत्र से अस्पताल के 66 बेड पर मरीजों को सीधे आक्सीजन की आपूर्ति करेगा,अब सरकारी जिला अस्पताल में आक्सीजन की कमी से मरीजों को मरने से बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां तक आरटीपीसीआर जांच का सवाल है तो अभी तक जिले में सैम्पल लेकर वाराणसी भेजे जाते थे और जांच रिपोर्ट आने में समय लगता था, अब यहीं जिले में जांच शुरू होने से तत्काल रिपोर्ट मिलने पर समय से मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा।

इस संबंध में राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने बताया कि हम संक्रमण से जूझ रहे थे। मैं जिले के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था और खासा दबाव बनाकर आक्सीजन प्लान्ट को जल्द से जल्द शुरू कराने का जो प्रयास किया वह आज फलीभूत हो गया। अब जौनपुर में कोरोना संक्रमितों के उपचार में आक्सीजन की समस्या आड़े हाथ नहीं आयेगी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

4 seconds ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

9 minutes ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

21 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

21 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

This website uses cookies.