गाजियाबाद

गाज़ियाबाद में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता व मां गिरफ्तार

लोनी – दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में रहने वाली महज दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले सौतेले पिता और मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सौतेले पिता ने बेटी के अलावा 13 साल के बेटे के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया था। दोनों बच्चों को सौतेले पिता का इतना डर था कि दिल्ली के थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अलग कहानी बताई। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता और बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची अपने सौतेले पिता के उत्पीड़न से इतना डर गई थी कि वह अपने घर का पता भी सही से नहीं बता पा रही थी।

एक पुलिसकर्मी ने जब बच्ची को विश्वास में लिया और उसकी सुरक्षा का आश्वासन दिया, तो बच्ची ने चौंकाने वाली बात कही। बच्ची ने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां बच्चों को लेकर फिरोजाबाद में मायके चली गई थी।

करीब एक साल पहले मां बेटी और बेटे को लेकर दिल्ली-यूपी बॉर्डर इलाके में आई थी। मां की दिल्ली निवासी व्यक्ति से जान-पहचान थी। दोनों ने शादी कर ली थी। सौतेला पिता बेटी और बेटे के साथ गलत काम करने लगा। पहले बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर बेटे के साथ कुकर्म किया। दोनों बच्चों ने मां को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन मां ने दोनों को धमका दिया और इलाज कराने की बात कही। दोनों अपने सौतेले पिता और मां से परेशान हो गए थे। कुछ समय बाद बेटा एक चाय की दुकान में काम करने लगा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

6 hours ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

3 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

3 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

3 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

4 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

4 days ago

This website uses cookies.