उत्तर प्रदेश

आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को नोच-नोचकर मार डाला

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय के मुताबिक, शनिवार को नान्हू मुंडेरा गांव में नहर के पास स्थानीय लोगों ने आंशिक रूप से खाया हुआ एक शव देखा।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसके पूरे शरीर, विशेषकर उसकी आंखों और गर्दन पर गहरे घाव थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला तीन दिन पहले इलाके में आई थी और गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी। ग्राम प्रधान सुरेश कुशवाह ने कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर कई बार आवेदन दिया गया लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैप्टनगंज राजकुमार बरनवाल ने कहा कि मांस और मुर्गी पालन के प्रचलन के कारण कुत्ते मांस खाकर आक्रामक हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

23 hours ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

23 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

23 hours ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

23 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 days ago

This website uses cookies.