उत्तर प्रदेश

देशव्यापी हड़ताल से विभिन्न विभागों में रही हड़ताल

प्रतापगढ़,केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में 28 व 29 मार्च 2022 को देशव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन विभिन्न विभागों में व्यापक रूप से सफल हड़ताल संपन्न हुई। शहर के चिलबिला में वर्कशॉप के पास अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जनपद भर के विद्युत मजदूर एकत्रित हुए और धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। करीब 1:00 बजे चिलबिला से कलेक्ट्रेट प्रतापगढ़ तक बाइक से करीब 3 किलोमीटर की यात्रा तय कर सैकड़ों कर्मचारियों ने लाल झंडे के साथ प्रदर्शन किया।कलेक्ट्रेट में  एनआईसी के सामने निर्माण श्रमिकों द्वारा एक धरना दिया गया,जो बाद में एक बड़ी सभा में परिवर्तित हुआ। जिसमें बिजली,बैंक आदि के नेता भी सम्मिलित हुए। संपन्न सभा की अध्यक्षता रामबरन सिंह ने किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि चार लेबर कोड जो श्रम कानूनों को समाप्त करते हुए बनाया गया है,यह श्रम विरोधी है और मांग की गई कि केंद्र सरकार से तत्काल वापस ले। मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि सार्वजनिक उद्योग बेचे जा रहे हैं, नियुक्तियों पर पाबंदी है, खाली पद ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर कर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। स्कीम वर्कर जैसे आंगनबाड़ी,आशा व रसोईया आदि से राज्य कर्मचारी की तरह काम लिया जाता है लेकिन इनके मानदेय इतना अल्प है कि उसमें जीवन जीना संभव नहीं है। जीएसटी नोटबंदी और कोविड-19 के प्रभाव से देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए जिनका कोई पुरसा हाल नहीं है मनरेगा के अंदर आवंटन में कमी कर दी गई है कई कई महीनों से मजदूरी नहीं दी जा रही है।
कलेक्ट्रेट में प्रधान मंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। सभा को प्रमुख रूप से जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के मंत्री एनपी मिश्रा,उत्तर प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय,उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला मंत्री रामसूरत, किसान सभा के महामंत्री निर्भय प्रताप सिंह, निर्माण श्रमिक यूनियन यूनियन के मंत्री राघवेंद्र कुमार मिश्रा, राजमणि पांडे, मजदूर नेता विजय कुमार सिंह, जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के संरक्षक वी पी त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा एवं मंत्री एनपी मिश्रा ने जनपद के सभी श्रमिकों कर्मचारियों से आम हड़ताल को व्यापक तौर पर सफल बनाने काआह्वान किया है कि  29 मार्च 2022 को और व्यापक रूप से आम हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.