सुल्तानपुर

स्ट्रांग रूम में मशीनों की सुरक्षा कड़े पहरे में


मेरठ। यहां संपन्न हुए मतदान के बाद िजला प्रशासन ने कृषि विश्व विद्यालय और लोहियानगर में मशीनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। स्ट्रांग रूम कड़े पहरे में है। अब इन पर बराबर नजर रखने के लिए प्रशासन ने अफसरों की तैनाती कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गतमेरठ में प्रथम चरण 10 फरवरी को मतदान संपन्न होने के उपरांत कंट्रोल रूम/बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीन को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित कराने, मतगणना एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने व मतगणना के दौरान परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। विधान सभा क्षेत्र 43-सिवालखास, 44-सरधना व 45-हस्तिनापुर के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के लिए मुख्य विकास अधिकारी शशांक चाैधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन लोनिवि मेरठ, सहायक अभियंता एमडीए रविन्द्र गुप्ता तथा विधान सभा क्षेत्र 46-किठौर, 47-मेरठ कैन्ट, 48-मेरठ व 49-मेरठ दक्षिण के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल लोहियानगर हापुड रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी मेरठ के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, अपर नगर मजिस्टेट चतुर्थ, मेरठ, अधिशासी अभियंता नगर निगम विकास कुरील, अधिशासी अभियंता प्रा खंड लोनिवि मेरठ, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ब्रजपाल तथा सहायक अभियंता एमडीए विवेक शर्मा को नामित किया गया है
निरीक्षण के लिए अधिकारी तैनात
दिन-प्रतिदिन स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। विधान सभा क्षेत्र 43-सिवालखास, 44-सरधना व 45-हस्तिनापुर के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के लिए अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) सुल्तान अशरफ सिद्दीकी तथा विधान सभा क्षेत्र 46-किठौर, 47-मेरठ कैन्ट, 48-मेरठ व 49-मेरठ दक्षिण के स्ट्रांग रूम लोहियानगर हापुड रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी मेरठ के लिए अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह को नामित किया गया है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.