मेरठ

फ्रेशर्स पार्टी “नव्यम-2021” में छात्रों ने मचाया धमाल

  • मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का खिताब निशांत और श्रेया ने जीता

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रोफेशनल कोर्स के सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की। फ्रेशर पार्टी “नव्यम-2021” में सभी स्टूडेंटस ने अपने टैलेंट का परिचय दिया।

इस दौरान स्टूडेंटस ने विभिन्न् प्रस्तुतिया देकर सभी का मन मोह लिया। फ्रेशर पार्टी का शुभांरभ कॉलेज के चैयरमेन विष्णु शरण, वाइस चैयरमैन पुनीत अग्रवाल, प्रिसिंपल डॉ हिमांशु शर्मा, डॉ नीरजकांत शर्मा ने मां सरस्वती क समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। जूनियर छात्रों ने परिचय, टैलेंटेड और प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी प्रतिभा की छंटा जमकर बिखेरी।

जूनियर्स जब वाॅक करने रैम्प पर उतरे तो बाॅलीवुड के प्रोफेशनल्स माॅडल्स भी मात खाते दिखे। सीनियर छात्रों ने भी उनके मनोरंजन के लिए भिन्न-भिन्न विधाओं में नृत्य किया और क्षेत्रीय और बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड गानों को अपनी आवाज में गाकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। जब ढोल लेकर सीनियर्स स्वागत को पहुंचे तो हाॅल में मौजूद, हर छात्र थिरकने को मजबूर हो गया। ढोल की थाप पर सीनियर्स और जूनियर्स छात्र जमकर नाचे।

जूनियर्स ने सीनियर्स द्वारा दी गई वैलकम पार्टी की तारीफ की। निशांत कुमार शर्मा एवं श्रेया को मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर चुना गया वहीं अक्षित सागवान एवं रूपल को मिस्टर पर्सनालिटी मिस पर्सनालिटी चुना गया। इस अवसर पर अंकित गल्यान, डॉ संदीप कपूर, डॉ रघुवीर सिंह, साक्षी गोयल, ललित कुमार आदि का सहयोग रहा।

एमआईईटी के बीएड विभाग में छह ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न

मेरठ। बागपत बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीएड विभाग में आर्ट एंड एसथेटिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत चल रही, छह दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला का आयोजन पिडीलाइट इंडस्ट्री लिमिटेड से आई प्रशिक्षक गीतू शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन कौशिक ने किया। इस अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं ने हस्तशिल्प से संबंधित विभिन्न क्रियाओं जैसे टरटॉयज मेकिंग, गणेश मेकिंग, बॉटल आर्ट, पच्चीकारी वर्क, मिनिएचर हाउस, एपन आर्ट, बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यशाला को सफल बनाने में कार्यशाला समन्वयक अल्पना शर्मा एवं विभाग के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.