मनोरंजन

ब्लैक क्रॉप टॉप में सुहाना खान ने ढाया कहर

नई दिल्ली, सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के साथ स्पॉट की गईं। श्वेता बच्चन के साथ उनका बेटा अगस्त्य नंदा भी नजर आए। मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर नजर आईं सुहाना खान ने ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की बैगी जींस के साथ शूज पहन रखे थे। सुहाना ने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और इस लुक में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

सुहाना और अगस्त्य को लेकर आती रही हैं तमाम खबरें
कोविड गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए सुहाना खान ने ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था। जानकारी के मुताबिक सुहाना खान ने श्वेता बच्चन और उनके बेटे अगस्त्य नंदा के साथ डिनर एन्जॉय किया। मालूम हो कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की खबरें आती रही हैं लेकिन अब दोनों जल्द ही फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ नजर आएंगे।

जोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करेंगे दोनों स्टारकिड
जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और दर्शकों को अब इसके ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म की कहानी Archie Comics पर आधारित होगी। इसी फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी सिनेमा जगत में अपना पहला कदम बढ़ा रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

मैचिंग कलर के आउटफिट में थे सुहाना-अगस्त्य
बात करें डिनर डेट की तो श्वेता बच्चन खुले बालों में स्काय ब्लू टॉप और जींस में नजर आईं। अगस्त्य ने ब्लैक स्वेट शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अगस्त्य और सुहाना का आउटफिट काफी हद तक मैचिंग कलर में था। हालांकि रेस्त्रां से बाहर आते वक्त इन स्टार्स ने एक दूसरे से थोड़ी दूरी मेनटेन की लेकिन पैप्स द्वारा क्लिक की गई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.