विदेश

अफगान मस्जिद पर आत्मघाती हमला ‘बड़ी त्रासदी’ : अमेरिका

वाशिंगटन

अमेरिका ने उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जाहिर है, कोई भी नुकसान बड़ी त्रासदी होता है और हमारी संवेदना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपनों को खोया है।

साकी ने कहा, “हम निश्चित रूप से क्षेत्र के नेताओं के साथ साझेदारी में काम करना जारी रखेंगे ताकि उन लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल सकें जो हमारे पक्ष में खड़े हैं, जो वहां से निकलना चाहते हैं।

यह कुछ ऐसा है कि यहां हम बात कर रहे हैं और वहां इस पर काम चल रहा है।” एक अलग बयान में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद में नमाजियों पर शुक्रवार को किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

प्राइस ने कहा, हम मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अफगान लोग आतंक मुक्त भविष्य के हकदार हैं। इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को उत्तरी अफगानिस्तान में शिया मुस्लिम नमाजियों से भरी एक मस्जिद पर हमला किया, जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

11 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

11 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

14 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.