उत्तर प्रदेश

सल्फर का लाभ उठा रहे किसान, देवेंद्र ने दिखाया रास्ता

  • तकनीक के कारण बेनसल्फ सुपरफास्ट कम नमी की स्थिति में भी प्रभावी

मुजफ्फरनगर। जब अधिकांश स्थानीय गन्ना किसानों ने अपनी उपज की गुणवत्ता और वजन में कमी के चलते खुद को लाचार पाया तो शामली के जाने-माने किसान देवेंद्र सिंह ने उन्हें (किसानों को) उच्च उपज और गुणवत्ता प्राप्त करने का रास्ता दिखाया।

श्री सिंह ने उन कृषि विशेषज्ञों पर ध्यान दिया, जिन्होंने पौधों की वृद्धि और विकास में सल्फर की भूमिका पर जोर दिया है। उनके अनुसार सल्फर, फसलों हेतु नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश के बाद चौथा प्रमुख पोषक तत्व है, जो पत्तियों में क्लोरोफिल के निर्माण में मदद करता है और पौधों में एंजाइम की उत्पादकता बढ़ाता है। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बताया कि मैंने अपनी गन्ने की फसल में महाधन बेनसल्फ सुपरफास्ट इस्तेमाल किया था, जिसके कारण गन्ने की मोटाई अधिक मिली। गन्ने में रस एवं वजन ज्यादा था। जिसके कारण मुझे अन्य खेत जिसमें बेनसल्फ उपयोग नहीं किया था, उसकी तुलना में 50 कुंटल प्रति एकड़ अधिक उपज प्राप्त हुई। जिससे मुझे लगभग 15400 रुपये का अतिरिक्त शुद्ध मुनाफा प्रति एकड़ प्राप्त हुआ। शोध और सर्वेक्षणों से पता चलता है कि कई भारतीय राज्यों में सल्फर की कमी है। इसलिए, सल्फर उर्वरकों का उपयोग हमारे देश में अब एक आम बात हो गई है। अब शामली जिले के किसान सल्फर का लाभ उठा रहे हैं।

बाजार में कई प्रकार के सल्फर युक्त उर्वरक और बेंटोनाइट सल्फर उपलब्ध हैं। हालांकि, कई किसानों की प्रतिक्रिया के अनुसार, बेनसल्फ सुपरफास्ट गन्ने के लिए सबसे प्रभावी उर्वरक की तरह एक अगुआ के रूप में उभरा है। यह सल्फर युक्त दानेदार उर्वरक है, जिसमें 90 प्रतिशत सल्फर होता है। इसकी सुपरफास्ट रिलीज (तेजी से घुलने वाली) तकनीक के कारण, बेनसल्फ सुपरफास्ट कम नमी की स्थिति में भी प्रभावी है।

यह दानेदार सल्फर तेजी से घुलता है (डालने के 4 से 5 दिन बाद) और लंबी अवधि (फसल के 75वें दिन तक) तक काम करता रहता है। महाधन बेनसल्फ सुपरफास्ट का उपयोग करने वाले स्थानीय किसानों ने स्वीकार किया कि बुवाई के समय 15 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से उपयोग करने पर यह बहुत फायदेमंद है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.