सुल्तानपुर

Sultanpur BJP News: महिलाओं को सशक्त बना रही भाजपा

Sultanpur BJP News: भाजपा महिला मोर्चा का जनपदीय सम्मलेन बुधवार को शहर के तिकोनिया पार्क में मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य और विशीष्ट अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चैरसिया ने शिरकत की।

सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा के जनपद के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने महिलाओं को वो सम्मान नहीं दिया, जो भाजपा की सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा सपा सरकार में गुंडाराज इतना हावी था कि गुंडे सरेआम महिलाओं से छेड़खानी करते थे। जब से प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है बहन- बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Sultanpur BJP News: गीता शाक्य ने और क्या कहा

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है.अब महिलाएं पहले से ज्यादा सशक्त हैं.उनका कहना था कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे अधिक शक्तिशाली और लोकप्रिय प्रधानमंत्री तथा सीएम योगी देश के बेहतरीन मुख्यमंत्रियों में हैं। गीता शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शादी होने तक तमाम कल्याणकारी योजनायें चलाया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष जनधन योजना की आलोचना कर रहा था लेकिन महामारी के दौरान भाजपा (Sultanpur BJP News) सरकार के इसी जनधन योजना के तहत लोगो को सहायता मिली है.सांसद गीता शाक्य ने कहा मेरी बहनों अगर तुमने ठान लिया तो भाजपा एक बार फिर 2017 से अधिक सीटे जीतकर 2022 विधानसभा में दोबारा इतिहास रचेंगी। उन्होंने कहां जहां कमल होगा वहां पर सुशासन का राज होगा, वहां गरीब किसान व महिलाओं का विकास होगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए शौचालय, गैस कनेक्शन, आवास, सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह बैंक सखी योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना, बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लागू
की है।

उन्होंने कहा सरकार ने 11 लाख महिला स्वयं सहायता समूह को अनुदान देकर महिलाओं को स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।उन्होंने सम्मलेन में उपस्थित महिलाओं से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की. भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा सपा के जंगलराज को योगी सरकार ने खत्म करके कानून का राज कायम किया है। आज भाजपा की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित व सम्मानित महसूस कर रही हैं।

भाजपा (Sultanpur BJP News) जिलाध्यक्ष डॉ. आरए.वर्मा ने कहां महिलाएं अगर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचा दिया तो 2022 में एक बार फिर भाजपा इतिहास रचेगी।सम्मेलन को शहर विधायक सूर्यभान ने संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि विशीष्ट अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चैरसिया व नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जयसवाल ने कहां डबल इंजन की सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी व क्षेत्रीय मंत्री कंचन कोरी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

13 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

13 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

13 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.