करौदी कला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते साँसद मेनका गांधी ने कहा कि उनका दूसरा कार्यकाल सुल्तानपुर जनता के हित में ऐतिहासिक होगा। श्रीमती गांधी ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जिस तरह मुझे पिछले चुनाव में मतदान किया था, इस वर्ष उससे दुगुने उत्साह से मुझे चुनकर दोबारा सँसद भेजे जिससे मै आप सबकी सेवा कर सकूं। सांसद श्रीमती गांधी ने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए वह सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर विधायक राजेश गौतम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की सरकार बनने पर समाज व राष्ट्र हित में कार्य होता है। विधायक श्री गौतम ने कहा कि क्षेत्र की जनता लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी तथा ऐतिहासिक मतों से साँसद को जिताकर लोकसभा भेजेगी। कादीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर श्रवण मिश्र ने भी सांसद श्रीमती गांधी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र ने किया। मँडल अध्यक्ष विक्की वर्मा ने साँसद श्रीमती गांधी को राम मन्दिर का प्रतिमा प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर कादीपुर चेयरमैन आनंद जायसवाल, आनंद द्विवेदी, साँसद प्रतिनिधि रँजीत सिँह, सीताराम निषाद क्षेत्रवासियों समेत, भाजपा कार्यकर्ता, प्रधानगण, बीडीसी गण व काफी सँख्या मेँ महिलाएं उपस्थित रही।
सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…
सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…
NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…
नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…
अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
This website uses cookies.