Sultanpur News: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लहिया जलपापुर गांव में सोमवार देर शाम दो समुदायों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गैर समुदाय के युवकों ने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विपक्षियों ने उन्हें पीट दिया। पुलिस छेड़छाड़ के आरोप को बेबुनियाद बता रही है।
लहिया जलपापुर गांव की दलित बस्ती निवासी एक व्यक्ति की दो पुत्रियां सोमवार देर शाम गांव के बाहर निकली थीं। आरोप है कि वहां गांव के ही एक समुदाय विशेष के युवकों ने किशोरियों से छेड़छाड़ की। किशोरियों ने मदद के लिए गुहार लगाई तो कुछ ही देर में उनके घरवाले मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें परिवार के छह लोग घायल हो गए।
उनका आरोप है कि विशेष समुदाय के युवकों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की और उनके साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। मारपीट में घायल तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ की टहनियों को तोड़ने को लेकर विवाद हुआ है। छेड़छाड़ नहीं हुई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.