सुल्तानपुर

Sultanpur News Today: आज क्या-क्या हुआ यहां देखें

Sultanpur News Today: आज क्या-क्या हुआ यहां देखें

बच्चों की निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

Sultanpur News Today: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में सोमवार को सरस्वती शिशु मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्दनगर के छात्र-छात्राओं की तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। इस दौरान वन्देमातरम् व भारत माता के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा।

आज भी हमारे तमाम स्थानीय शहीदों को कोई याद नहीं करता है और न ही उनके योगदान को जान पाया है। अमृत महोत्सव में इसी पर केन्द्रित गांव गांव विविध कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी में योगदान देने वाले भूले-विसरे शहीदों को याद किया जा रहा है जिससे नयी पीढ़ी अपने पूर्वजों के योगदान का जानकर गौरवान्वित हो सके।

इसी क्रम में सोमवार को नगर के विवेकानन्दनगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर व सरस्वती विद्या मन्दिर के कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं की तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. रमाशंकर मिश्र व सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रबन्धक डॉ. राम जी गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, डा. देवीरमण त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश शुक्ल व अशोक जी ने अगुवाई कर भ्रमण के लिए रवाना किया।

बच्चों की यह तिरंगा यात्रा विवेकानन्दनगर से होकर दरियापुर तिराहे, बाध मण्डी, शाहगंज चैराहा, पोस्ट आफिस चैराहा, कलेक्ट्रेट के सामने से होकर तिकोनिया पार्क में लगे विशाल तिरंगे को सैल्यूट करते हुए वापस विद्यालय आ गये। विद्या मन्दिर की बालिकाओं ने विवेकानन्दनगर के मोहल्लो में भी यात्रा निकाल कर लोगों को आजादी के भूले बिसरे शहीदों का स्मरण कराया।

तिरंगा यात्रा की देखरेख में आदि व्यवस्था में सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य इन्द्र जीत तिवारी, आचार्य राम आसरे, सचिन सिंह, शिवामणि त्रिपाठी, धर्मराज मौर्य, लोकेश पाण्डेय, सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अषोक मिश्र, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्र, अंकुर पाठक, सत्य प्रकाश गुप्ता, जया पाण्डेय, पूजा शुक्ला, प्रांजलि पाण्डेय, ज्योति त्रिपाठी, जया मिश्रा लगे थे। तिरंगा यात्रा में स्वत्रंतत्रा संग्राम सेनानियों व महापुरूशों सुभाष चन्द्र बोस, चन्दशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई, स्वामी विवेकानन्द, श्रीराम सीता तथा सैनिक के स्वरूप में छात्र-छात्राएं आकर्षण का केन्द्र बनी रही। आचार्या सरिता त्रिपाठी, रंजना पांडेय ने बालिकाओं को लक्ष्मी बाई के रूप में आस्था सिंह शिवजी के रूप में अराधना यादव, भगत सिंह रिया सोनी, भारत माता आरोही यादव को सजाया।

Sultanpur News Today: नेहरू युवा केंद्र की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

Sultanpur News Today: नेहरू युवा केंद्र द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास विषयक इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकास खंडों से लगभग बीस प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कादीपुर के सौहार्द बरनवाल को पांच हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, दूबेपुर की सगूफी इरम को दो हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार और कूरेभार की तनीषा श्रीवास्तव को एक हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.जे.बी.सिंह, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि व डॉ.नीतू सिंह रहे ।

मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी डॉ.डी.आर.विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी ईश्वर के न्यायालय में काम कर रहे हैं। कोई भी गलत काम करके हम बच नहीं सकते। सच्चाई के रास्ते पर चल कर ही हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में ज्ञान और संस्कार का भंडार है। सनातन संस्कृति अपनाकर हम सबकुछ पा सकते हैं।

निर्णायक मंडल के सदस्य व राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने पुरस्कारों की घोषणा की। मुख्यअतिथि व निर्णायक मंडल का स्वागत जिला युवा अधिकारी कमल किशोर भट्ट ने तथा संचालन दिनेश मणि ओझा ने किया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार विजेता राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सुलतानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिंदा गोवंशो को दफनाए जाने पर कांग्रेसियों में उबाल

Sultanpur News Today: प्रदेश के बांदा स्थित नरैनी की गौशाला से 8 ट्रकों में भरकर पन्ना पहाड़ी पर ले जाकर मरणासन्न गोवंश को दफनाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोहम्मद अनीस खान की मौजूदगी व जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में शहर के गोराबारिक इलाके में स्थित गौशाला पर दर्जनों कांग्रेसियों ने पहुंचकर भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये सदबुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के बाद प्रायश्चित यात्रा निकाली।

भाजपा शासन में गोवंश को दफनाए जाने के बाद जिले में आयोजित कार्यक्रम में भदैया ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति तिवारी ने पुरोहित की भूमिका निभाते हुए हवन पूजन यज्ञ संपन्न कराया। यहां प्रदेश सचिव व प्रभारी मोहम्मद अनीस खां ने कहा गौ सेवा का ढोंग रचने वाली भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद गोवंश को लेकर इनकी सोच का सच उजागर हो चुका है। प्रदेश के जिलों में गौशाला के हालात ठीक नहीं है। भूख व प्यास से जानवरों की मौत की अक्सर खबरें आती रहती है। रात के अंधेरे में चुपचाप गोवंश को चुपके से ले जाकर दफनाने का काम भी निरंतर जारी है। गौशालाओं में गोवंश के चारे को लेकर भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिला अध्यक्ष ने कहा पूरे प्रदेश में गौशालाओं के नाम पर सरकारी धन लूटने का अभियान जारी है। बांदा के नरैनी की घटना प्रदेश सरकार की गौशालाओं को लेकर सरकार की सोच को दर्शाती है।

आज भाजपा की सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन किया गया है प्रायश्चित यात्रा निकाली गई है। हवन के बाद गोराबारिक से अमहट चैराहा होते हुए गभडिया तक पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय, उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, महासचिव निकलेश सरोज, मोमिना परवीन, जिला उपाध्यक्ष तेजबहादुर पाठक, राजदेव शुक्ल, सिराज अहमद भोला, विनोद राणा, जिला महासचिव विजय पाल, इंतजार अहमद पिंटू, डीसी पाण्डेय, राजेश तिवारी, महेश मिश्रा, अमित कुमार सिंह, दुबेपुर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष ईशान खान, सोहेल खान, महासचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी चैटाला, डॉक्टर रामशरण गौतम, अनवर हैदर, नंदलाल मौर्या, तेरस रामपाल, अहमद रजा, सोशल मीडिया इंचार्ज धनंजय शुक्ला, दीपक सोनी, इमरान अहमद, वरिष्ठ नेता मोहम्मद साबिर, संतोष तिवारी भड़रा, जिला सचिव मनोज तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मुबीन, सिराज अहमद सिद्दीकी, मानिक चंद श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, अब्दुल लतीफ, मनोज शुक्ला, अनवर शाही, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

13 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.