उत्तर प्रदेश

in Meerut सड़कों पर आग बरसा रहे हैं सूर्य देवता

लू के थपेड़ों ने झुलसाया, ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मेरठ। शनिवार और रविवार को मेरठ और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी के बाद सोमवार को भी आसमान पर सूरज की तेज चमक के चलते हालात खराब है। हीट वेव की आशंका भी मौसम विज्ञानियों ने जता दी थी। रविवार को मेरठ अधिकतम तापमान 40.3 और न्‍यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा। अभी किसी प्रकार से राहत की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है।
पारा लगातार तीसरे दिन 40 के पार
मेरठ जनपद में दिन के साथ अब रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.1 रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 40.3 डिग्री रहा। लगातार तीसरे दिन पारा 40 से अधिक पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में गर्मी के तल्ख तेवर जारी रहने की संभावना जताई है।
आइए जानते हैं क्‍या होती है हीट वेव
वेस्‍ट यूपी में मौसम विज्ञानियों ने हीट वेव की आशंका जता रखी है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर हीट वेव क्‍या होती है। हीट वेव अत्यधिक गर्म मौसम की वह अवधि है जो आमतौर पर दो या उससे ज्‍यादा दिनों तक बनी रहती है।

भीषण गर्मी के बीच जब पारा किसी दिए गए क्षेत्र के ऐतिहासिक औसत से ज्‍यादा हो जाता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है तो लू या हीट वेव का प्रकोप झेलना होता है।
रुकी हुई हवा है बढ़ा कारण
यहां पर आपको यह भी बता दें कि अगर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे भयंकर लू की श्रेणी में रखा जाता है। तटीय इलाकों में जब पारा 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है। देखा जाए तो हीट वेव आमतौर पर रुकी हुई हवा की वजह से होती है। उच्च दबाव प्रणाली हवा को नीचे की ओर ले जाती है। यह पावर जमीन के पास हवा को बढ़ने से रोकती है। नीचे बहती हुई हवा एक टोपी की तरह काम करती है। यह गर्म हवा को एक जगह पर जमा कर लेती है। बाद में यदि बारिश का मौसम बन जाए तो लू से राहत मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
गर्मी का सितम
बता दें कि गर्मी का सितम अभी और बढ़ने का अंदेशा है। भयंकर तपिश में आमजन झुलस रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों का पारा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को यह 40 के पार पहुंच गया था, वहीं शनिवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 40.7 और न्‍यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा। संडे को भी कड़ी धूप से कोई राहत नहीं मिली थी। दोपहर तवे की तरह तप रही। हालांकि रात का तापमान अभी भी कुछ राहत भरा है। वहीं दिल्ली में भी गर्मी के तेवर तल्ख हैं। वहां पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मेरठ का तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक था।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.