उत्तर प्रदेश

सुनील बंसल बोले, भाजपा संग बढ़ रहा है व्यापारियों का वजूद

-व्यापारियों ने बांटे 101 किलो लड्डू
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कहा कि भाजपा के साथ व्यापारी भाजपा का पलड़ा भी भारी हुआ है।

आगे कहा कि प्रदेश के व्यापारियों ने साकार करते हुए एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने में योगदान किया। इस क्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दारुल शफा कार्यालय पर एकत्रित होकर 101 किलो लड्डुओं का वितरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक पैदल मार्च किया सैकड़ों की संख्या में व्यापारी झंडे मिठाई, अबीर, गुलाल, पटाखों, ढोल बाजे के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे।

सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल व उत्तर प्रदेश ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई को भी मिष्ठान खिलाया गया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश लोहा व्यापार मंडल के संयोजक रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी व नगर महामंत्री  सुरेश छाबलानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बैग, उपाध्यक्ष मोहम्मद सालिम, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, युवा नगर महामंत्री अश्वनी वर्मा, जिला समन्वयक पतंजलि यादव लखनऊ के उपाध्यक्ष पांडे गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता नजीराबाद के महामंत्री पंडित   अनुज गौतम, नाका व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन श्याम अग्रवाल, दीया उतरेटीया से संतोष सिंह, ललित सक्सेना, डालीगंज से संजय निधि अग्रवाल, अवधेश सोनकर, मुरली नगर से किशोर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल थे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

4 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

24 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.