मनोरंजन

डेटिंग के कांसेप्ट पर क्या बोली सनी लियोनी?

मुंबई। वेलेंटाइन डे के मौके पर सनी लियोनी ने बताया है कि कैसे डेटिंग का कॉन्सेप्ट लगभग हर साल बदल जाता है क्योंकि दुनिया में चीजें बदलती रहती हैं। खास कर 2020 के बाद डेटिंग स्टाइल में तो बहुत ज्यादा बदलाव आया है। सनी ने बताया, डेटिंग का कॉन्सेप्ट हर साल बदलता है क्योंकि जिस दुनिया में हम रहते हैं, वह बदल जाती है।

जाहिर है पिछले साल तो दुनिया पूरी तरह से बदल गई है और शायद यह हमेशा के लिए बदल जाए कि हम लोगों से कैसे मिलते हैं और कैसे इंटरैक्शन करते हैं। अभिनेत्री को लगता है कि कोविड के कारण डेटिंग बहुत मुश्किल हो गई है। उन्होंने आगे कहा, अब किसी भी व्यक्ति से मिलना मुश्किल है। इसलिए, निश्चित रूप से डेटिंग का तरीका भी बदल गया है। अब शायद डेट पर जाने से पहले आप उस व्यक्ति से कहें कि पहले आप अपनी कोविड रिपोर्ट दिखाओ।

सनी ने करीब एक दशक पहले डेनियल वेबर से शादी की थी और उनके 3 बच्चे – बेटी निशा और जुड़वां बेटे नूह और अशर हैं। एक सफल रिश्ते को लेकर सनी ने कहा, मुझे लगता है कि यह सबसे पहले दोस्ती का रिश्ता है। बहुत से लोग मेरी तरह यह मानेंगे कि कोविड बहुत खराब चीज है क्योंकि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घर में फंस गए हैं जिसके साथ आप पहले कभी भी घर में नहीं फंसे हैं।

साथ ही आप यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन सफाई करने वाला है, कौन खाना बनाने वाला है, कौन बच्चे को देखने वाला है या कपड़े धोने जैसे काम करने वाला है। यह सभी युवा जोड़ों के लिए तनाव वाला समय है, फिर चाहे उनके बच्चे हों, न हों या एक से ज्यादा बच्चे हों। उस समय को याद करें जब आप घर में फंस गए थे और एक-दूसरे को नापसंद करने के बाद भी साथ रहे और फिर से सामान्य जिंदगी में लौटे।

सनी के अनुसार, एक-दूसरे को समझकर ही रिश्ते को अच्छे से चलाया जा सकता है। वह कहती हैं, मुझे लगता है कि एक अच्छे रिश्ते की कुंजी एक-दूसरे को समझना और सुनना है। एक दोस्त की तरह सुनना क्योंकि लॉकडॉउन के दौरान हम अपने दोस्तों से नहीं मिल पा रहे थे। इस समय सनी केरल में रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

यह शो 6 मार्च से प्रसारित होने वाला है। इसे लेकर सनी ने कहा, मुझे इंसान का स्वभाव-व्यवहार जानना पसंद है। मैं इसके पीछे के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश कर रही हूं और मैं इन युवाओं से प्यार करती हूं। वे कभी ब्ऑयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड नहीं रहे हैं लेकिन अचानक से वे स्प्लिट्सविला में आ जाते हैं। यह एक नया अनुभव है। इसलिए, पहले दिन से आखिरी दिन तक यह देखना दिलचस्प है।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Share
Published by
Rekha Mishra

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

12 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.