देश

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली की आबकारी नीति और धन शोधन से जुड़े अहम मामले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। दो जजों की पीठ आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। सर्वोच्च न्यायालय ने उन पर शर्त लगाते हुए निर्देश दिया कि वे अपना पासपोर्ट जमा कर दें। उन्हें हर सोमवार को थाने में गवाही देनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने उनसे कहा कि वे गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश न करें। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई के बाद छह अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

उच्चतम न्यायालय दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले और भ्रष्टाचार के साथ-साथ धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग के इस बहुचर्चित मामले में आज मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा। बता दें कि सिसोदिया को रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 बनाने, इसके कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पहले 26 फरवरी, 2023 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था। बाद में कई अलग-अलग आरोपों के तहत प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी सिसोदिया पर शिकंजा कसा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

20 hours ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

20 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

21 hours ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

21 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 days ago

This website uses cookies.