मेरठ

107 ग्रामों में सर्वेक्षण व अभिलेख संक्रिया होगा संपादित

मेरठ, संवाददाता। DM Meerut K Balaji ने बताया कि उप्र शासन, राजस्व अनुभाग-14 लखनऊ की अधिसूचना संख्या 434/एक-14/2020 दिनांक 15 जुलाई 2020 के द्वारा जनपद मेरठ के 672 ग्राम, ग्राम आबादी के क्षेत्रों के सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के प्रयोजनार्थ, गजट में अधिसूचना के दिनांक से, भारत सरकार की स्वामित्व योजना के अधीन रखे गये है।

उन्होने बताया कि राजस्व परिषद के पत्र दिनांक 27 जुलाई 2020 के क्रम में उक्त अधिसूचना में प्रकाषित ग्रामों में से जनपद मेरठ की तहसील मेरठ के विकास खंड मेरठ के ग्राम महरौली, गगौल सहित कुल 11 ग्रामों में, विकास खंड रजपुरा के ग्राम इन्चैली, भावनपुर सहित कुल 30 ग्रामों में, विकास खंड जानी के ग्राम जानी खुर्द, गेझा सहित कुल 21 ग्रामों में विकास खंड रोहटा के ग्राम किनौनी, चिन्दौडी खास।

सहित कुल 18 ग्रामो में व तहसील सरधना के विकास खंड सरूरपुर के ग्राम पाली, कपसाढ़ सहित कुल 23 ग्रामों में व विकास खंड दौराला के ग्राम बहराला, पावली खास सहित कुल 04 ग्रामों में इस प्रकार कुल 107 ग्रामों में अधिसूचना के दिनांक से ग्राम आबादी क्षेत्रों की सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया संपादित किये जाने के आदेष दिये गये है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.