उत्तर प्रदेश

भाजपा चलाएगी स्वदेशी जनजागरण अभियान

मशाल जुलूस से लेकर व्यापारी सम्मेलन तक, तीन महीने चलेगा विशेष कार्यक्रम

कानपुर, प्रमुख संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब पूरे प्रदेश में स्वदेशी जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों और व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करना है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने बुधवार को नौबस्ता स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी हमारी आत्मा है, जिसे पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने और आज़ादी के बाद कांग्रेस की गलत नीतियों ने हमसे छीनने का प्रयास किया। अब भाजपा इस आत्मा को पुनर्जीवित करने के लिए बड़े स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगी।

मशाल जुलूस से होगी शुरुआत

इस अभियान के अंतर्गत 1 से 15 सितंबर तक प्रदेश के हर जिले में मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। 15 से 25 सितंबर तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पत्रक वितरित करेंगे और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक नगर, ब्लॉक, पंचायत और नगर निगम स्तर पर चौपालों का आयोजन होगा।

व्यापारी सम्मेलन में होगी बड़ी भागीदारी

प्रदेश के प्रमुख महानगरों में 25 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक व्यापारी सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। व्यापारी वर्ग से संवाद कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अफसरशाही पर भी सख्त रुख

विनीत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी सहित किसी भी विभाग में सपा मानसिकता वाले अफसर यदि व्यापारियों को परेशान करेंगे, तो उनके खिलाफ भाजपा संगठन कड़ी कार्रवाई करेगा।

बैठक में कई नेता रहे मौजूद

बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, मीडिया प्रभारी अनुप अवस्थी, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, राजन त्रिवेदी, राकेश गुप्ता, रोशनलाल अरोड़ा, विजय गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, भोला अवस्थी, सुशील साहू, संजीव गुप्ता, राजेश चौहान, शैलेश जैन, सुनील तिवारी और ओमप्रकाश द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.