उत्तर प्रदेश

फिर बौराए स्वामी प्रसाद मौर्य, अब माता लक्ष्मी पर दिया बयान

लखनऊ। अपने राजनीतिक कैरियर को खत्म करने के कगार पर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य एक के बाद एक जहरीला बयान दिया है। हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामायण को लेकर जो बयान दिया था उससे पूरे देश में एक अलग तरह की हलचल मच गईथी। एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य लगता है बौरा आ गए हैं उन्होंने इस बार माता लक्ष्मी पर बयान दिया है।

हिंदू धर्म पर हमला करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली पर किए गए अपने पोस्ट में देवी लक्ष्मी को लेकर सवाल उठाए, इसके बाद उन्हें नेटिजन्स द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, संपूर्ण विश्व के किसी भी धर्म, जाति, नस्ल, रंग और देश में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंखें, दो छेद वाली एक नाक, एक सिर, पेट और पीठ होती है, लेकिन एक बच्चे के चार हाथ होते हैं, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ और एक हजार हाथ आज तक किसी का जन्म नहीं हुआ, तो फिर चार हाथों वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती हैं?

उन्होंने पोस्ट में कहा, अगर आप देवी लक्ष्मी की पूजा करना चाहते हैं तो अपनी पत्नी की पूजा करें और उनका सम्मान करें जो सच्चे अर्थों में देवी हैं, क्योंकि वह आपके परिवार के पालन-पोषण, सुख, समृद्धि, भोजन और देखभाल की जिम्मेदारी बहुत निष्ठा से निभाती हैं।” इसमें मौर्य की अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें थीं, जिसमें वह उन्हें माला पहनाते और उपहार देते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और कहा है, ”मौर्या के मुंह में बवासीर हो गया है, इससे पता चलता है कि वह किस तरह के बयान देते हैं।”

मौर्य रामचरितमानस की चौपाइयों के खिलाफ अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज किये गये हैं। देवी लक्ष्मी पर उनके ताजा बयान की लोगों ने आलोचना की है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.