विदेश

ताइवान ने चीन को फिर दिखाए तेवर, अमेरिका के बाद फ्रांसीसी सांसद करेंगे दौरा

मुंबई। ताइवान के चीन से बिगड़े हालातों के बीच फ्रांसीसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ताइपे दौरा करने वाला है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अमेरिकी अधिकारियों के बाद फ्रांस ने भी ताइवान दौरा करने का निर्णय लिया है जो स्वागत योग्य कदम है।

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी सीनेटर नैन्सी पेलोसी के ताइपे दौरे पर चीन को मिर्ची लगी थी। इस बार यूरोपीय देश फ्रांस के ताइवान दौरे को लेकर चीन फिर भड़क सकता है। हालांकि ताइपे ने कहा है कि चीन के साथ तनाव बढ़ने के बावजूद ताइवान समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने का इच्छुक रहा है।

ताइवान को अपनी धरती का हिस्सा बताने का दावा करने वाले चीन के साथ ताइवान भी अब खुलकर सामने आ गया है। हाल ही में ताइवान ने दावा किया था कि उसने चीनी ड्रोन को मार गिराया था। दावा किया कि चीन का ड्रोन उसकी सीमा के अंदर प्रवेश कर गया था। इसलिए उसे जवाबी कार्रवाई में ऐसा करना पड़ा। ताइवान ने ड्रैगन को संकेत दिया कि अगर आत्मरक्षा की बात आएगी तो वह चुप नहीं बैठेगा।

पांच फ्रांसीसी सांसद पहुंचेंगे ताइवान

पांच फ्रांसीसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह ताइवान का दौरा करेगा। ताइवान विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को मामले की जानकारी दी कि फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पहुंचेगा और सोमवार तक रहेगा। इसमें कहा गया है कि वे राष्ट्रपति साई इंग-वेन के बजाय उपराष्ट्रपति विलियम लाई से मिलेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की भविष्यवाणी, आज एशिया कप से बाहर हो सकता है भारत

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्रॉस-पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर सिरिल पेलेवेट करेंगे। कहा कि चीन के साथ तनाव बढ़ने के बावजूद ताइवान समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने का इच्छुक रहा है। इस वर्ष के अंत में, जर्मन, ब्रिटिश और कनाडाई विधायकों के भी दौरे की उम्मीद है।

गौरतलब है इससे पहले अमेरिकी सीनेटर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। नैन्सी के ताइवान दौरे के बाद चीन भड़क गया था और अमेरिका को सीधे चुनौती दे डाली थी। चीन ने अपने लड़ाकू विमानों को ताइवान सीमा के पास उड़ाकर अपने खतरनाक इरादे दिखाए।

हालांकि चीन की इस हरकत पर ताइवान ने अपने तेवर नरम नहीं किए तो चीन बैकफुट में आ गया। हालांकि अभी भी दोनों देशों के बीच जमीन पर विवाद सामने आते रहा है। नैन्सी के बाद कई अन्य अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ताइवान पहुंचे, जिनमें सांसद और एरिजोना राज्य के गवर्नर शामिल थे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 hour ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.