उत्तर प्रदेश

UP में नेतृत्व परिवर्तन की बातें बेबुनियाद: केशव प्रसाद मौर्य

बरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों का खंडन करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार चल रही है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

मौर्य ने बुधवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। सपा ,बसपा और कांग्रेस की तरह भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नही है। भाजपा का सामूहिक नेतृत्व है। राष्ट्रीय संगठन है। संसदीय बोर्ड तय करेगा कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा। अभी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशल नेतृत्व साथ है।

उन्होने दावा किया कि भाजपा 2022 के चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएगी। जो लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे तो उनके सपने चकनाचूर हो जायेंगे। सपा, बसपा और फिर सपा शासनकाल के 15 सालों मे सरकार ने जितना काम नहीं किया है, उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने चार साल के अंदर करके दिखाया है। प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रकार की कोई योजनाएं हैं गांव के गरीब तक पूरी तरह से पहुंचाने की सर्वाधिक सफलता की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों से राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए जमीन को लेकर विरोधियों के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। राम मंदिर के नाम पर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। फर्जी अफवाह फैलाई जा रही हैं लेकिन राम भक्त अपनी जगह पर अडिग हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों के खून से होली खेली है वहीं कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में राम को काल्पनिक बताया था। जनता यह सब अच्छी तरीके से समझती है विरोधी इसलिए अफवाह फैला रहे हैं कि ठीक एक साल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है लेकिन विरोधियों की चाल किसी भी रूप में सफल नहीं होगी। भाजपा ने 4 साल जो कार्य किए हैं वह जनता के समक्ष हैं।

बंगाल में चुनाव हारने को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि भाजपा तीन सीटों से 77 पर पहुंची। अगर प्रतिशत में जोड़ेंगे तो यह बहुत अधिक है। यह बात अलग है कि देश की अपेक्षा बहुत अधिक है। वहां के लोग चाहते थे कि गुंडा गर्दी करने वाली सरकार जाए। लेकिन जनता का जो आदेश है वह स्वीकार है। भाजपा ने बंगाल में 77 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होने कहा कि पीडब्लूडी में खाली पड़े पदों को जल्द पदों को भरा जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने 416.78 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया और 383 करोड़ की परियोजना लोकार्पण किया।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

3 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.