Tamilnadu मछुआरों का पता लगाने की अपील की
चेन्नई। अन्नाद्रमुक के सह सम्नवयक एवं तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता ई. के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ताउते चक्रवाती तूफान के दौरान अरब सागर में लापता हुए राज्य के नौ मछुआरों की तलाश के लिए कदम उठाने की अपील की।
श्री पलानीस्वामी ने इस सिलसिले में श्री मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसकी प्रति आज यहां मीडिया को जारी की। उन्होंने चिट्ठी में श्री मोदी को बताया कि राज्य के नागपट्टनम जिला के नौ मछुआरे 29 अप्रैल को मछली पकड़ने के लिए अरब सागर में गए थे, जो अभी तक कोच्चि नहीं लौटे हैं।
उन्होंने कहा, “लापता मछुआरों के परिवारों और अन्य मछुआरों द्वारा कहा गया है कि हो सकता है कि ये नौ मछुआरे चक्रवाती तूफान ताउ ते की चपेट में आ गए हों और वे उनकी (लापता मछुआरों) सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने लापता मछुआरों के नाम तथा उनकी नौका का नंबर देते हुए श्री मोदी से इन मछुआरों की तलाश के लिए नौसेना द्वारा तत्काल तलाश अभियान शुरू करने का आदेश देने की अपील की है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.