पटना। बिहार की राजनीति में फ्लोर टेस्ट चर्चा में है। 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। जिसको लेकर राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। एक तरफ जेडीयू तो दूसरी तरफ आरजेडी, दोनों तरफ से घेरेबंदी और किलेबंदी की जा रही है। आरजेडी से अलग होकर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाई, तब से आरजेडी उन्हें घेरने की कोशिश में है। आरजेडी की कोशिश है कि नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत साबित न कर पाएं। यही कारण है कि शनिवार को जेडीयू की तरफ से श्रवण कुमार के घर पर भोज का आयोजन हुआ। दूसरी ओर तेजस्वी यादव की ओर से भी पांच देश रत्न मार्ग में बैठक के साथ भोजन की व्यवस्था की गई थी।
बैठक के दौरान आरजेडी विधायक उत्साहित नजर आए। आरजेडी भले ही सत्ता से बेदखल हो गई है, लेकिन उनका जोश देखने लायक था। दूसरी ओर जेडीयू विधायकों और नेताओं ने भी नीतीश कुमार के प्रति निष्ठा दिखाई। जो विधायक और नेता भोज में आए थे, उन्होंने नीतीश कुमार का साथ देने का वादा किया। गौर करने वाली बात यह है कि जेडीयू के कई विधायक भोज में नहीं पहुंचे। जिस कारण अटकलों का बाजार गरम है। चर्चा तो ये भी है कि तेजस्वी यादव ने खेला कर दिया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.