मेरठ। जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। जिले का तापमान एक दिन बाद फिर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात के न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने पर 32 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण लोगों को दिन में चैन मिल रही है और न रात को भरपूर नींद ले पा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ाें से लोगाें को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को सुबह सात बजे से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा लू चलने से लोगों का हाल बेहाल बना रहा। जैसे जैसे तापमान बढ़ता गया गर्म हवा की गति भी बढ़ती गई। दोपहर में हाल ये हो गया कि लोग घर से बाहर धूप में नहीं निकल सके। दोपहर के समय गर्मी के कारण बाजार व सड़कें भी सूनी रही। शाम छह बजे के बाद धूप कम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल सके।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.