विशेष

गंगा नदी में हरे शैवाल की जांच शुरू, नमूने लिये गये

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में हरे शैवाल मिलने की खबर के मद्देनजर मंगलवार को उसकी जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने वाराणसी-मिर्जापुर के बीच तक कई स्थानों पर पानी के नमूने लिये।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त (दशाश्वमेघ) अवधेश पांडेय समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को वाराणसी के खिड़कियां घाट से मिर्जापुर तक गंगा नदी में विभिन्न स्थानों पर शैवाल मिलने की सूचना मिली थी, उनमें से कई स्थानों के नमूने ले लिए हैं।

वाराणसी में 15-20 दिनों पूर्व गंगा नदी में हरे शैवाल पाये जाने की खबर सामने आयी थी, जिसकी जांच क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गई। इसके बाद पुनः यह हरे शैवाल गंगा नदी में करीब चार दिन पूर्व दिखा।

इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी शर्मा ने सोमवार को ही अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक पुलिस आयुक्त (दशाश्वमेघ), अधिशासी अभियन्ता बन्धी प्रखण्ड एवं महाप्रबन्धक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की पांच सदस्यी टीम गठित की। इस टीम ने नाव के माध्यम से गंगा नदी की धारा में जाकर हरे शैवाल पाए जाने के संबंध में इसके उद्गम, श्रोत तथा गंगा घाटों तक इनके पहुंचने के कारणों की जाँच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि तीन दिनों के भीतर गंगा नदी में समस्त आवश्यक भ्रमण करते हुए फोटोग्राफ्स तथा वीडियोग्राफ्स अपनी संयुक्त तथ्यात्मक जांच आख्या तथा इसके निवारण के विकल्प 10 जून की सायंकाल तक उन्हें हर हालत में उपलब्ध कराए जाने का टीम के अधिकारियों को निर्देश दिया था।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

15 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

16 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

16 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.