मनोरंजन

थलापति 66 में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री, विजय के साथ करेंगी रोमांस!

पैन इंडिया के तौर मास्टर सरीखी फिल्म देने वाले दक्षिण भारत के सुपर सितारों में शामिल विजय थलापति इन दिनों अपनी फिल्म बीस्ट को लेकर चर्चाओं में हैं जो आगामी 14 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारत की ही एक और बिग बजट फिल्म केजीएफ-2 से टकराव लेने को तैयार है। इस टकराव के साथ-साथ ही सभी की निगाहें थलापति विजय की निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ आने वाली फिल्म पर हैं। थलापति 66 शीर्षक से फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर दिल राजू और शिरीष द्वारा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना को अनटाइटल्ड फिल्म में थलापति विजय के साथ रोमांस करने के लिए चुना गया है। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन-स्टारर पुष्पा:द राइज की सफलता से चर्चाओं में हैं। इस वक्त रश्मिका मंदाना की कई फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। अब, ऐसा लग रहा है कि रश्मिका मंदाना के पास एक और बड़ी फिल्म और भूमिका आ गई है।

अगर रिपोट्र्स की मानें तो रश्मिका मंदाना को थलापति 66 में महिला प्रधान भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। अभिनेत्री इस फिल्म में पहली बार थलापति विजय के साथ रोमांस करेंगी। वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू रश्मिका मंदाना को पुष्पा में देखने के बाद खासे प्रभावित थे और इसी के चलते उन्होंने विजय के साथ उसे बोर्ड में लाने का फैसला किया।

गौरतलब है कि इससे पहले, निर्माताओं ने पूजा हेगड़े और कियारा आडवाणी को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सम्पर्क किया था। लेकिन बाजी रश्मिका मंदाना के हाथ लगी है। उन्होंने इस दोनों नायिकाओं को मात देते हुए इस मेगा बजट फिल्म को अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बात की एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। थलापति 66 के मार्च में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

निर्माता दिल राजू ने खुलासा किया कि फिल्म दीवाली 2022 या संक्रांति 2023 पर रिलीज होगी। फिल्म में देश भर के शीर्ष अभिनेता और तकनीशियन शामिल होंगे। दिल राजू ने कहा, वामशी एक सुंदर कहानी के साथ आए हैं। जब मैंने इसे सुना, तो मुझे यह पसंद आयी। विजय ने कहानी सुनी और कहा कि उन्होंने पिछले 20 साल में इस तरह की कहानी नहीं सुनी है। जब कोई स्टार ऐसा कहता है, तो यह आपको आत्मविश्वास देता है। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।

अगर कोविड -19 के कारण कोई देरी नहीं हुई, तो फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। अगर यह दिवाली तक तैयार नहीं हो पाती है तो इसे 2023 संक्रान्ति पर प्रदर्शित किया जाएगा। थलापति 66 संयुक्त रूप से श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के दिल राजू और शिरीष द्वारा निर्मित है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

5 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

5 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.