विशेष

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार हो रही है खराब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए इससे बडी शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि इस वक्त दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर है । दिवाली के दिन उनकी पार्टी के शासन वाले पंजाब ने दिल्ली को पछाड़ दिया था। हरियाणा का अंबाला पहला और पंजाब का अमृतसर दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा था। दिल्ली तीसरे स्थान पर थी। आज की स्थिति यह है कि दिल्ली अब देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। यह आंकड़ा भी आ गया है कि दिल्ली से गुजरने के क्रम में यमुना नदी का 33 किलोमीटर का हिस्सा लगभग पूरी तरह से मृत हो गया है।

बहरहाल, अक्टूबर महीने के ताजा आंकड़े के मुताबिक देश के सर्वाधिक 10 प्रदूषित शहर अब राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के हैं। देश के सर्वाधिक 10 प्रदूषित शहरों में दिल्ली के अलावा तीन शहर हरियाणा के हैं और बाकी छह शहर उत्तर प्रदेश के हैं। हरियाणा में गुड़गांव, चरखी दादरी और बहादुरगढ़ सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। यह स्थिति तब है, जब अदालत के आदेश के हिसाब से 15 अक्टूबर को ही दिल्ली और एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का पहला चऱण लागू कर दिया गया था। नवंबर का आंकड़ा तो और भयावह हो सकता है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

24 hours ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

3 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

3 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

3 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

5 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

5 days ago

This website uses cookies.