उत्तर प्रदेश

कांग्रेस सपा का घमंडियां गठबंधन अयोध्या में कभी राम मंदिर ना बनने देताः अमित शाह

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार किसानो और गरीबों के उत्थान के लिये समर्पित है। मुजफ्फर नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी सरकार ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे काम किए हैं।

प्रधानमंत्री ने गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर किसानों को लाभ पहुंचाया है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) कार्यकाल में गन्ने की एफआरपी 210 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे 340 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। इसी प्रकार1995 से 2017 में औसत भुगतान 23 हजार करोड़ रूपये होता था, लेकिन मोदी सरकार द्वारा दो लाख 50 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।

उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में 19 चीनी मिलें बन्द हुईं वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने 10 चीनी मिलों को बंद किया , लेकिन भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और पांच नई चीनी मिल बनाई गई।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014-15 से पहले पेट्रोल में इथेनॉल नहीं मिलाया जाता था, भाजपा इथेनॉल की नीति लेकर आई, जिसके कारण आज 154 करोड़ लीटर इथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा है, जिससे गन्ना किसानों को लाभ प्राप्त हो रहा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को 70 साल से संभाल कर रखा था, लेकिन मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया। धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभूतपूर्व अंग बनाने का काम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त किया है। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने का काम भाजपा की सरकार ने किया।उन्होने कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्षों तक राममंदिर के निर्माण को अटका कर और भटका कर रखा, लेकिन मोदी ने अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण करवा कर, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है।

शाह ने कहा कि आजादी के बाद समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक खरीदी मोदी सरकार द्वारा की गई है।2017 से पहले उत्तर प्रदेश में असुरक्षा के चलते पलायन बढ़ गया था. 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पलायन को रोक कर एवं उत्तर प्रदेश से गुंडाराज को समाप्त करके लोगों को सुरक्षा प्रदान की है।

इंडिया समूह पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले सभी नेता घमंडिया गठबंधन में इकट्ठे हुए है। इस गठबंधन ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ’ रैली बना कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जिन्होनें भ्रष्टाचार किया है वह जेल जाएंगे और 2024 में भी यही कह रहे हैं। विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य भ्रष्टाचार करना और परिवारवादी लोगों को मुख्यमंत्री बनाना है, जबकि मोदी का उद्देश्य देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों को अधिकार प्रदान करके देश की नींव को मजबूत बनाना है।

उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तुलना विपक्ष के नेतृत्व वाले भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के गठबंधन से की। उन्होने मोदी की लोकप्रियता और शासन के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डालते हुए 400 सीटों का लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। अमित शाह ने हुंकार भरते हुए जनता से एनडीए को 80 सीटों पर जीत हासिल करवाने और मोदी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने और 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का आग्रह किया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

14 hours ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

14 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

14 hours ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

14 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

19 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

1 day ago

This website uses cookies.