विदेश

नौकरी करने गए युवक का निकालने लगे खून, जानें पूरा सच

बीजिंग। चीन के रहने वाले 31 साल के एक शख्स के साथ कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की, इसके बाद जो काम उसके साथ किया उसे सुन आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस शख्स का पिछले 6 महीने से किडनैपर खून निकाल रहे थे। इससे इस शख्स के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, वहीं उसको अस्पताल में भर्ती होने की नौबत भी आ गई।

इस शख्स की पहचान केवल उसके सरनेम ली से की गई है। ऐसा दावा किया गया है कि ली के खून को निजी ग्राहकों को ऑनलाइन बेचा गया। पिछले साल जून में ली को मानव तस्करी कर कंबोडिया लाया गया था। दरअसल, उसने चीन के गुआंग्जी इलाके में नौकरी का एक एड देखा था। ली से कहा गया था कि उसे नाइट क्लब में बाउंसर की नौकरी मिलेगी।

पहले जो गैंग उन्हें चीन से कंबोडिया लाए थे। उसने दूसरे गैंग को बेच दिया। फिर इस गैंग ने ली का किडनैप कर करीब 6 महीनों तक बंधक रखा। हर महीने उनका 798 रूरु के करीब खून निकाला जाता था। रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य तौर पर 473 से 325 रूरु के बीच ही किसी शख्स का खून ब्लड डोनेशन के दौरान निकाला जाता है।

अमेरिकन रेड क्रॉस सोसाइटी का कहना है कि लोगों को खून लगातार नहीं देना चाहिए, लोगों को उन्हें हर 56 दिन के बाद ही ब्लड देना चाहिए, लेकिन ली का किडनैपर लगातार खून निकाल रहे थे।

इस महीने ही ली गैंग गिरफ्त से भाग गए। उनके कई अंगों ने अब काम करना बंद कर दिया है। उनके हाथ पर सुइयों के चोट के निशान थे। 12 फरवरी से ली अस्पताल में भर्ती है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है।

बीजिंग यूथ डेली से बात करते हुए भुक्तभोगी ली ने बताया कि उसे गुंगाग्जी में एक नौकरी के के बारे में पता चला था, जिसमें नाइटक्लब में बतौर बाउंसर नौकरी करने का ऑफर था। लेकिन उसे वहां से तस्करी कर कंबोडिया के तटीय शहर शिहाउनविले लाया गया। जहां करीब 13 लाख रुपए में गैंग ने दूसरे गैंग को बेच दिया।

इस दौरान इस गैंग के साथ उन्होंने बतौर टेली मार्केटिंग एक्सपर्ट कई कंपनियों में नौंकरी की, जहां वह धोखाधड़ी वाली स्कीम के बारे में बताते थे, लेकिन पिछले साल सितंबर से ली का किडनैप कर खून निकालकर बेचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

16 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

16 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

16 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.