उत्तर प्रदेश

जलती फसल को पुलिस ने जान जोखिम में डालकर बुझाया

कुड़वार/सुलतानपुर। वैसे तो पुलिस का नाम जुबान पर आता हैं, तो ज्यादातर लोगों का नजरिया सिकुड़ने लगता है, लेकिन मुसीबत में हमें रिश्तेदार से भी पहले पुलिस ही याद आती है। क्योंकि उस समय हमारा भरोसा अपनों से भी ज्यादा खाकी वालों पर होता है, और हो भी क्यूं ना, क्योंकि जहा अपने साथ छोड़कर आगे बढ़ जाते है, वही पुलिस हाथ पकडकर हमारे लिए अपनी जांन भी जोखिम में डालकर हमें परेशानियों से निजात दिलाने में खुद को दांव पर लगाने से भी नही पीछे हटती। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के सहाबागंज का है, जहां एक किसान के गेहूँ की खड़ी फसल में आग लग गई, राहगीर से लेकर ग्रामीण भी बस जल रही फसल को देखते रहे, किसी ने डायल 112 को फोन किया। मौके पर डायल ११२ पहुंची और बगैर किसी संसाधन के जलती हुई फसल को बचाने के लिए पुलिस वाले खेत में कूद पड़े। मौके पर पेड़ की पत्तीदार टहनियाँ तोड़कर जलती हुई फसल को आखिरकार  बुझाकर ही दम लिया। जबकि दर्जनों ग्रामीण सिर्फ तमाशा ही देखते नजर आए, हां कुछ लोग पुलिस वालों की हिम्मत देखकर स्वयं भी उनकी मदद मे खेत में आकर आग को बुझाने में सहयोग करने लगे। मौके पर उमडी़ भीड़ ने पुलिस के इस कारनामें की प्रशंसा करते नही थके।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.