मनोरंजन

एक विलेन रिटर्न्स मूवी के कलाकार पहुंचे पिंकसिटी

जयपुर, रोमांस एक्शन फिल्म ’एक विलेन’ की दमदार कहानी, जो कि वर्ष 2014 में रिलीज़ हुई थी, अपने सफल आठ वर्ष पूरे कर चुकी है। फिल्म की अगली कहानी को देखने के रूप में फैंस और दर्शकों का यह लंबा इंतजार बस कुछ ही दिनों में खत्म होने को है, क्योंकि 29 जुलाई को एक्शन थ्रिलर फिल्म ’एक विलेन रिटर्न्स’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मंगलवार 26 जुलाई को फिल्म के चारों मुख्य किरदार पिंकसिटी पहुंचे। इस दौरान फिल्म के चारों अभिनेता मीडिया से रूबरू हुए।फिल्म के बारे में जॉन अब्राहम ने कहा कि फिल्म में एक के बाद एक कई सस्पेंस देखने को मिलेंगे। उनका मानना है कि एक्शन थ्रिलर फिल्म लवर्स को फिल्म की यह नई कहानी बेशक पसंद आएगी, जिसमें उनके लिए यह तय कर पाना मुश्किल होगा कि हीरो कौन है और विलेन कौन।

फिल्म की कहानी से रूबरू कराते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि पिछली फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बेशक उन्हें लग रहा होगा कि कहानी खत्म हो गई है, लेकिन आठ वर्षों के बाद रिलीज़ होने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में हीरो और विलेन की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं होगा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.