रोडवेज की चलती बस से परिचालकों ने दरोगा के बेटे को नीचे फेक दिया।
मेरठ। रोडवेज की चलती बस से परिचालकों ने दरोगा के बेटे को नीचे फेक दिया। जिससे उसकी बस के पहिए के नीचे कुचलकर मौता हो गई।
बता दें रोहटा रोड की बजाय बागपत रोड से इन दिनों बस ले जाई जा रही है। इसका विरोध यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के बेटे प्रशांत यादव (22) ने किया तो उसको दो परिचालकों ने चलती बस से फेंक दिया। पिछले पहिया से कुचलकर प्रशांत की मौत हो गई।
मृतक के पिता जुगेंद्र सिंह यादव ने टीपीनगर थाने में बस चालक और दो परिचालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस को कब्जे में लेकर चालक जितेंद्र निवासी कलीना खास सरूरपुर और परिचालक अखिलेश निवासी किशनु मैनपुरी व परिचालक नाहर निवासी कुदंपुर छिबरामऊ को गिरफ्तार कर लिया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड न्यू सरस्वती विहार निवासी जुगेंद्र सिंह सहारनपुर कोतवाली में दरोगा हैं। वह मूल रूप से बागपत के बलैनी के रहने वाले हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटे प्रशांत दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी था। प्रशांत दूसरे-तीसरे दिन बस से मेरठ आ जाते थे। रविवार रात प्रशांत अपने दोस्त अनीस पेरावाल के साथ गाजियाबाद डिपो से रोडवेज बस में रोहटा रोड के लिए बैठे थे।
रात सवा 11 बजे मेरठ पहुंचने पर ड्राइवर ने रोहटा रोड की बजाय बस को बागपत रोड पर मोड़ दिया। प्रशांत और अनीस ने इसका विरोध किया तो बस में मौजूद दो परिचालकों ने उनसे मारपीट की। कान्हा प्लाजा के पास चलती बस से प्रशांत को धक्का दे दिया। अनीस ने बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। बस का पहिया प्रशांत को कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.