देश

देश को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत: ‘आप’

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है उसमें आज देश को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है।

‘आप’ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक ने यहां कहा,“ आज देश जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक-एक करके देश की सारी संस्थाओं को खत्म कर रही है, जिस तरह से चुनावों की चोरी हो रही है, चुनावों को जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, जिस तरह से देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, उसमें आज देश को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है।

इसी को ध्यान में रखते हुए और अपने निजी हितों को दरकिनार करके देश के हितों को ध्यान में रखकर गठबंधन में आए हैं। हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है, पार्टी देश के बाद आती है। इस चुनाव को इंडिया लड़ेगी। कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी और कुछ पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा ने जो रणनीति बनाई थी, इस गठबंधन के बाद उसमें उलटफेर हो जाएगा। इंडिया गठबंधन देश की जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।”

पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा,“ ‘आप’ शुरू से ही इंडिया समूह का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। हम शुरू से ही इंडिया समूह की सफलता के लिए काम करते आए हैं। हालांकि कांग्रेस के साथ सीट बटवारे में कुछ समय लगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने देश हित को आगे रखा है। हमने पार्टी हित के बारे में नहीं सोचा है। देश हित को आगे रखते हुए इस बात को लेकर प्रतिबद्ध थे कि इस गठबंधन को सफल बनाएंगे। इसमें हम दोनों ने कुछ-कुछ समझौता किया है। अब मिलकर मजबूती से इंडिया समूह चुनाव लड़ेगा और हम दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, गुजरात में भी जीतेंगे। अब हम चुनाव प्रचार को लेकर एक को-आर्डिनेशन कमिटी बनाएंगे।”

सुश्री आतिशी ने कहा ,“ यह सत्य बात है कि जब से यह बात मीडिया में आई कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग लगभग तय हो गया है तब से हर तरफ से केजरीवाल को धमकियां आने लगीं। हमें यह कहा गया कि अगर आम आदमी पार्टी इंडिया समूह से बाहर नहीं आती है तो ईडी के साथ-साथ अब सीबीआई के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना है। अभी भी हमारे पास खबर है कि सोमवार को सीबीआई का नोटिस आएगा और शायद कुछ दिनों में गिरफ्तारी हो जाए।”

उल्लेखनीय है कि इंडिया समूह के घटक दल ‘आप’ और कांग्रेस दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में मिलकर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की सात में से चार लोकसभा सीटों पर ‘आप’और तीन सीटों पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी। दिल्ली की नयी दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट ‘आप’ के हिस्से आई है, जबकि चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ वेस्ट सीट कांग्रेस के पास है। इसके अलावा, गुजरात की 26 में से भरूच और भाव नगर और हरियाणा की कुरूक्षेत्र सीट पर भी ‘आप’’ का प्रत्याशी होगा जबकि गुजरात की शेष 24, हरियाणा की नौ और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी होगें।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.