सेहत

लंच या डिनर के बाद मीठा खाने का शौक पड़ सकता है भारी

खाने के बाद मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता. यही वजह है कि रात में खाने के बाद लोग आइसक्रीम खाने निकल जाते हैं. तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर में रखा रसगुल्ला या फिर चॉकलेट खा लेते हैं. आखिर ऐसा करना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. यही जानने के लिए लखनऊ के दूसरे सबसे बड़े हॉस्पिटल डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. विक्रम सिंह से बात की गई.

डॉ. विक्रम सिंह ने लोकल 18 को बताया कि आजकल लोग खाने के बाद अक्सर मिठाई या चॉकलेट खाते हैं. कुछ लोग रसगुल्ला खा लेते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आइसक्रीम खाते हैं. यह सब कुछ एक प्रिजर्व शुगर से बनाया जाता है, जो कई घंटे और कई दिनों तक प्रिजर्व करके रखा जाता है. लंच या डिनर के बाद इन चीजों को खाने वालों के लिए बड़ी चेतावनी है. ऐसे लोग अभी सुधर जाएं, सतर्क हो जाएं और सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा करने से बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ रही है. इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. कम उम्र में बच्चों को इस गंभीर बीमारी से जूझना पड़ रहा है.

क्या है नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज?

डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज आपके लिवर को बिना शराब का सेवन किए भी मुश्किल में डाल सकती है. यह मुख्यतः खान-पान और बिगड़े रूटीन से जुड़ी समस्या होती है. जिसका खतरा भारतीय लोगों में भी बढ़ता जा रहा है. पहले यह स्थिति ज्यादातर शराब का सेवन करने वालों में पाई जाती थी. अब इसका खतरा उन लोगों में भी बढ़ता जा रहा है जो बहुत कम या बिल्कुल भी शराब का सेवन नहीं करते. इसी समस्या को नॉन अल्कोहॉलिक फैटी डिजीज के तौर पर जाना जाता है.

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.