उत्तर प्रदेश

जल्‍द पूरा होगा रैपिड रेल के सफर का सपना, पहला कोच पहुंचा दुहाई

मेरठ। मेरठ से दिल्ली रैपिड रेल में सफर का सपना साकार होने में बुधवार को एक कदम और बढ़ गया। 82 किमी के दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कारिडोर का पहला कोच गुजरात के सावली से गाजियाबाद के दुहाई डिपो पहुंच गया। मार्च-2023 में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी में रैपिड रेल का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद अगले एक वर्ष के भीतर मेरठ तक रैपिड रेल का परिचालन शुरू हो जाएगा।
दुहाई डिपो में पहुंचे रैपिड रेल के पहले कोच के माडल बहुत ही आकर्षित है। इसमें यात्री सुविधाओं की भरमार है। अत्याधुनिक सुविधाओ में वाई फाई की सुविधा, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की सुविधा रहेगी। व्हील चेयर कोच के अंदर तक जा सकेगी। कोच में दोनों ओर तरफ दो-दो सीट हैं। कोच में सीसीटीवी की निगरानी रहेगी। कोच में सामान रखने के लिए लगेज रैक दोनो तरफ दी गई है। इसमें एक यात्री 15 किलोग्राम वजन लेकर चल सकता है।
आपातकालीन दरवाजे भी दिए गए है। महिलाओं और वृद्धजनों के लिए सीट अलग-अलग है। उस पर बकायदा लिखा भी गया है। कोच में सीट पर बैठे यात्री की नजरों के सामने स्क्रीन रहेगी। जिसमे समय और स्टेशन की जानकारी प्रदर्शित होगी। इस दौरान एन सी आर टीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने कहा कि दुहाई से साहिबाबाद तक मार्च 2023 में रैपिड रेल का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.