देश

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 36 का आंकड़ा

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आप कांग्रेस में विवाद
  • आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 36 का आंकड़ा
  • इंडिया गठबंधन पर लगातार उठ रहे हैं सवाल

पिछले विधानसभा चुनाव और बीते वर्ष सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के साथ गलबहियाँ डालने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव में ठीक उसके विपरीत दिशा में नजर आ रही है। दोनों पार्टियों के बीच 36 का आंकड़ा दिखाई दे रहा है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ कोई नरमी नहीं दिखा रही है। कांग्रेस यह दिखाना चाह रही है कि आम आदमी पार्टी उसकी बड़ी दुश्मन है।

कांग्रेस ने नीचे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं तक यह संदेश पहुंचाया है कि भाजपा जीतती है तो जीत जाए लेकिन आप को सत्ता हासिल करने से रोकना है। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में इसका उलटा संदेश था।

पिछली बार अनेक क्षेत्रों में, जिसमें नई दिल्ली विधानसभा सीट भी है, वहां कांग्रेस की ओर से यह संदेश था अगर कांग्रेस की वजह से आम आदमी पार्टी हारती दिखे तो कांग्रेस को छोड़ कर आप को वोट करना है।

तभी पिछली बार कांग्रेस सवा चार फीसदी वोट पर सिमट गई थी। वह उम्मीदवारों का अपना वोट था। इस बार कांग्रेस आम आदमी पार्टी को हराने के लिए लड़ रही है। चंडीगढ़ में भी कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करके आम आदमी पार्टी के मेयर के उम्मीदवार को हराया।

उसने अमृतसर में आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए धोखे का बदला लिया। दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ने केजरीवाल के खिलाफ खूब प्रचार किया। उनको बेईमान, भ्रष्ट और ‘शीशमहल’ में रहने वाला बताया है।

केजरीवाल ने नेशनल हेराल्ड केस में राहुल के फंसे होने का जिक्र किया तो रॉबर्ट वाड्रा की वजह से भाजपा से समझौते का भी जिक्र किया। सो, दिल्ली का नतीजा चाहे जो हो लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि इसके बाद दोनों पार्टियां कैसे साथ आती हैं या दोनों अलग अलग ही लड़ती रहती हैं!

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.